गजब लापरवाही! ट्रेलर में ठूंसे 200 लोग, बेलगाम दौड़ा रहा था चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर : आए दिन सड़क दुर्घटना में मालवाहकों में सवार लोगों की मौत की भले ही अनेकोनेक खबर आ जाए, चाहे पुलिस तमाम प्रचार-प्रसार कर ले, लेकिन लोग सुधरने को तैयार ही नहीं हैं. ऐसा ही वाकया रायपुर ग्रामीण इलाके में देखने को मिला, जहां ट्रेलर में पच्चीस-पचास नहीं बल्कि करीबन दो सौ लोगों को बिठाकर चालक बेलगाम दौड़ा रहा था, जिसे चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा.
CG Crime : जमीन में दफन मिला युवक का शव, हाथ-पैर बाहर आने से खुला सनसनीखेज राज
रायपुर ग्रामीण के खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी चेकिंग के दौरान देखकर हैरान रह गए, जब तेज रफ्तार मालवाहक (ट्रेलर) में दो सौ से भी ज्यादा लोग सवार होकर जा रहे थे. इस पर गाड़ी को रोककर पुलिस ने पूछताछ की, तो गाड़ी का ड्राइवर मौके पर ही पुलिस से हुज्जत करने लगा. इस पर पुलिस ट्रेलर में सवार लोगों के साथ चालक को खरोरा थाने लाई.
बस्तर हेरिटेज मैराथन लगभग दस हजार प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा,देश विदेश से प्रतिभागी हुए शामिल
थाने में आरोपी चालक शोभित राम निषाद (30 वर्ष) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. वहीं गाड़ी में मौजूद सवारियों को दो बसों और 5 क्रूजर के जरिए उनके गांव रवाना किया. इस घटना के पुलिस ने एक बार लोगों से अपनी जान जोखिम में न डालते हुए, मालवाहक वाहनों में सफर न करने की अपील की है.





