
कुसमुंडा में वीर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि.. 
कोरबा जिले के आदर्श नगर शिव शनि मंदिर प्रांगण में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री राम हनुमत सेवा समिति के तत्वाधान में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 मार्च सोमवार को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के माध्यम से वीर शहीद सुखदेव भगत सिंह और राजगुरु के साथ साथ उन वीर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जिन्होंने अपने देश की आजादी के लिए और उन अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ लड़ाइयां लड़ी और हंसते हंसते फांसी पर चढ़ गए। उन सभी देश भक्तों अक्षुण्य बलिदान को याद करते हुए श्री शिव शनि मंदिर प्रांगण में शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक उनकी याद में देश भक्ति गीत के साथ उन सभी वीर सपूतों को पुष्पांजलि करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस भावपूर्ण कार्यक्रम में उन सभी देश भक्तों को श्रद्धांजलि देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की समिति द्वारा अपील की गई है।





