
ब्रेकिंग कोरबा – गवन लेकर लौट रहे चार पहिया वाहन हुआ पलटी, एक की मौत की खबर
कोरबा – नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया,हादसे में एक बच्ची की मौत की खबर है वहीं कई लोग घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार बांकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द गवन (नई दुल्हन) दुल्हन ले कर जा रहे चारपहिया वाहन CG 11 BJ 9084 दो नंबर डबरीपारा मोड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में दर्जन भर लोग सवार थे, जिसमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे। वहीं चारपहिया वाहन सर्वमंगला चौकी क्षेत्र सोनपुरी गांव का बताया जा रहा है। जिसे किराए में लिया गया था। फिलहाल घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों का बांकी मोंगरा SECL हॉस्पिटल पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते हीं दर्री CSP भी मौके पर पहुंचे हुए है। बांकी मोगरा से राजू सैनी की खबर।




