Chhattisgarh

इमली छापर चौक में SECL ने जर्जर सड़क मरम्मत का कार्य किया शुरू, कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सम्हालना होगी बड़ी चुनौती..

सतपाल सिंह

इमली छापर चौक में SECL ने जर्जर सड़क मरम्मत का कार्य किया शुरू, कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सम्हालना होगी बड़ी चुनौती…

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर चौक की जर्जर हालत को सुधार कर नवीन डामरीकरण सड़क बनाने का कार्य आज शुक्रवार को शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में इमली छापर चौक से शिवमंंदिर चौक की ओर व्यावसायिक मार्ग पर खुदाई का काम होगा,जिसके बाद लेबल कर डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। उसी तरह से इमली छापर चौक से चर्च कॉम्प्लेक्स की ओर भी जर्जर सड़क नवीनीकरण का कार्य किया जायेगा । कार्य के दौरान कोरबा की ओर से आने वाली भारी वाहनें अब एक ही मार्ग से आवाजाही करेंगी। व्यवसायिक मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगी। भारी वाहन और हल्के वाहन इमली छापर चौक पर सिंगल मार्ग से ही आवाजाही कर पाएंगे,ऐसे में भारी जाम की स्थिति पैदा होगी। यातायात व्यवस्था सम्हालना बड़ी चुनौती होगी। आपको बता दें फोर लेन निर्माण कार्य बंद होने की वजह से आमलोगों को आवाजाही में बड़ी परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए SECL कुसमुंडा प्रबंधन द्वारा लगभग 1 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से यहां जर्जर सड़क के मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है।

आपको बता दें बांकी पालिका अंतर्गत नेहरू नगर पार्षद व कांग्रेसी युवा नेता नवीन कुकरेजा ने मरम्मत कार्य में हो रही देरी को लेकर इमली छापर में आमरण अनशन किया था, जिसमें कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत भी पहुंची हुई थी,उन्होंने SECL कुसमुंडा सिविल विभाग को प्रबंधन को 15 अप्रेल तक का अल्टीमेटम दिया था। यदि 15 अप्रेल तक यह सड़क नहीं बनती तो और उग्र आंदोलन होगा। आज शुक्रवार को यहां इमली छापर चौक में SECL कुसमुंडा सिविल विभाग के इंजिनियर,ठेकदार,पार्षद नवीन कुकरेजा ने साथियों संग पूजा अर्चना कर कार्य की शुरुवात की है l

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026