CG Fire Accident : मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

सूरजपुर : ग्राम कृष्णपुर (परसा पारा) में आज एक आवासीय मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जब ग्रामीण लालबरन के घर से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र सूरजपुर ने बिना समय गंवाए फायर वाहन सीजी 02 एयू 0815 को दल सहित घटनास्थल के लिए रवाना किया।
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार, येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी
दमकल दल ने मौके पर पहुंचते ही स्थिति का आकलन किया और तेज़ी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी की मंजूरी, 27.78 करोड़ से जांजगीर-पीथमपुर मार्ग होगा मजबूत
यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह आग आसपास के अन्य मकानों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि मकान के अंदर रखे घरेलू सामान को आंशिक नुकसान पहुंचा है।





