खेल

ICC Cricket World Cup 2027: कब और किन देशों में होगा आयोजन, जानें पूरा शेड्यूल और फॉर्मेट का बड़ा बदलाव

ICC Cricket World Cup 2027: वनडे विश्व कप 2027 इस वक्त चर्चा में है। अगले ही साल आईसीसी का ये बड़ा टूर्नामेंट खेला जाना है, लेकिन अभी तक ये तय नहीं है कि कौन कौन सी टीमें इसका हिस्सा होंगी। हालांकि कुछ टीमों के नाम तय हो गए हैं, लेकिन बाकी का फाइनल होना अभी बाकी है। इस बीच चलिए हम आपको बताते हैं कि ये विश्व कप कब और कहां खेला जाएगा। साथ ही आपको ये भी जानना चाहिए कि इसका फॉर्मेट क्या होगा, क्योंकि आईसीसी फिर से पुराना फॉर्मेट लेकर आया, जो काफी रोचक होने की उम्मीद है।

CG News : मॉब लिंचिंग केस में पुलिस पर उठा सवाल, हाईकोर्ट ने DGP से मांगी जांच रिपोर्ट

हर साल खेला जा रहा है आईसीसी का एक बड़ा टूर्नामेंट

अगले साल आईसीसी का एक और बड़ा टूर्नामेंट होना है। अब आईसीसी ने ऐसा शेड्यूल तय किया है कि हर साल कम से कम एक बड़ा टूर्नामेंट हो ही जाता है। ​साल 2023 में वनडे विश्व कप हुआ था। इसके बाद साल 2024 में टी20 विश्व कप का आयोजन किया गया। साल 2025 में आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी कराई। इसके बाद इसी साल कुछ दिन पहले टी20 विश्व कप 2026 भी हुआ। दरअसल टी20 विश्व कप हर दो साल बाद होता है, वहीं वनडे विश्व कप चार बाद होता है। इसलिए 2023 के बाद अगला वनडे विश्व कप 2027 में खेला जाएगा। अब इसमें ज्यादा वक्त नहीं है, इसलिए इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा वनडे विश्व कप

इस बीच अगले विश्व कप की मेजबानी की बात की जाए तो ये साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे आईसीसी के फुल मैंबर हैं, इसलिए होस्ट होने के नाते उनकी जगह तो पक्की हो चुकी है, लेकिन नामीबिया एसोसिएट मैंबर है, इसलिए उसे डायरेक्ट एंट्री नहीं मिली है, लेकिन टीम क्वालीफायर खेलकर अपनी जगह पक्की कर सकती है। बाकी टीमों का फैसला आईसीसी की वनडे रैंकिंग से किया जाएगा, इसकी कटऑफ डेट अगले साल मार्च में रखी गई है।

अगले साल का वनडे विश्व कप अक्टूबर से लेकर नवंबर तक खेला जाएगा 

वैसे तो अभी तक वनडे विश्व कप के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये टूर्नामेंट अक्टूबर से लेकर नवंबर तक खेला जाएगा, उस वक्त वहां का मौसम काफी अच्छा रहता है। वैसे तो इसकी मेजबानी जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि तीन देशों के पास है, लेकिन मुख्य और बड़े मुकाबले साउथ अफ्रीका में ही खेले जाएंगे।

इस बार 10 नहीं, बल्कि कुल 14 टीमें ले रही हैं विश्व कप में हिस्सा

साल 2003 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि आईसीसी वनडे विश्व कप का आयोजन अफ्रीकी महाद्वीप में करने जा रहा है, इसलिए इसको लेकर उत्सुकता काफी ज्यादा है। खास बात ये है कि भले ही अभी तक नामीबिया ने इस टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की ना की हो, लेकिन उसे पहली बार इसके होस्ट की जिम्मेदारी दी गई है, जो उनके लिए गर्व की बात है। साल 2023 में जब पिछला विश्व कप हुआ था, तब कुल 10 ही टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन इस बार आईसीसी कुल 14 टीमों को मौका दे रहा है।

वनडे विश्व कप में हो रही है सुपर 6 वाले फॉर्मेट की वापसी

अब अगर फॉर्मेट की बात की जाए तो ये काफी बेहतरीन नजर आता है। आईसीसी फिर से सुपर सिक्स का कॉन्सेप्ट लेकर आया है। कुल 14 टीमों को सात सात के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप से यानी ए और बी से मैचों के बाद जो टॉप 3 टीमें होंगी, वो अगले राउंड यानी सुपर 6 में अपनी जगह पक्की करेंगी। बाकी आठ टीमें बाहर हो जाएंगी। इसके बाद सुपर 6 से जो टॉप 4 टीमें होंगी, वो सेमीफाइनल में चली जाएंगी। सेमीफाइनल नॉकआउट हो जाएगा। यानी जो टीम हारी, वो बाहर और जीतने वाली टीम आगे चली जाएगी।

ब्रेकिंग कोरबा कुसमुंडा फोर लेन सड़क निर्माण और ओवर ब्रिज निर्माण में देरी, 24 मार्च को होगा चक्काजाम..

इन शहरों को वनडे विश्व कप के मैचों के लिए चुना गया है

वनडे विश्व कप के ज्यादातर मैच साउथ अफ्रीका में ही खेले जाएंगे, जो हमने आपको पहले ही बताया है। इस बीच साउथ अफ्रीका ने जिन वेन्यू का सेलेक्शन किया है, उनके बारे मे भी आपको जानना चाहिए। इसके लिए आठ शहर चुने गए हैं। इसमें जोहान्सबर्ग, केपटाउन, डरबन, सेंचुरियन, गकेबरहा, ब्लोमफ़ोन्टेन, ईस्ट लंदन और पार्ल शामिल हैं। जिम्बाब्वे और नामीबिया के हरारे स्पोर्ट्स क्लब और विंडहोक में भी कुछ मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपने मैच कहां खेलेगी, इसका खुलासा शेड्यूल आने के बाद ही पता चलेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026