
19 मार्च से सर्वमंगला मंदिर रोड में भारी वाहनों की नो एंट्री

कोरबा – चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जिले के मां सर्वमंगला मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा भारी वाहनों के लिए नो एंट्री की मांग की गई है, जिस पर प्रशासन द्वारा सर्वमंगला मंदिर रोड, गार्डन रोड में 19 मार्च से 27 मार्च तक भारी वाहनों की एंट्री बंद की जाएगी। फिलहाल अभी औपचारिक नोटिस जारी नहीं हुआ,लेकिन जनहित में जल्द ही ये फैसला ले लिया जाएगा। जिसके बाद से कुसमुंडा 4 नंबर बेरियर और कनकी होते हुए पंतोरा की ओर भारी वाहन आवागमन बंद हो जायेगा और उन्हें आगे नौ दिनों तक कोरबा की ओर से आवागमन करना होगा।





