
इंटक एरिया अध्यक्ष सहित 50 सदस्यों ने ली एटक की सदस्यता
कोरबा – बीते दिनांक 16/3/2026 को कामरेड परमहंस सिंह कार्यालय में संयुक्त कोयला मजदुर संघ ( एटक) का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें संयुक्त कोयला मजदुर संघ (एटक) के कम्पनी सेफ्टी बोर्ड मेंबर कामरेड धर्मा राव की उपस्थिति रही।जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

इसी कार्यक्रम में सबसे खुशी की बात रही कि संयुक्त कोयला मजदुर संघ (एटक) कि रीति नीति से प्रेरित होकर इंटक के एरिया यूनिट के अध्यक्ष श्याम सुंदर अपने 50 साथियों के साथ एटक में प्रवेश किए।जिसमें अशोक कुमार, अभय कुमार, गौरव गौतम, रामधन, धर्मेन्द्र रजक, रंजीत, शिवनारायण,सूबे संकर मिंज, मंबोध,जीवन, बिरजू, महेन्द्र, गिरीश तिवारी, गणेश्वर दास, सूरज बैगा, सनी पाक, अनिकेत, रोहित सोनी, विजय कुमार साहू, विनोद कुमार पाण्डेय, शिव कुमार, दीपक रजवाड़े, अतुल विश्वकर्मा इत्यादि अन्य साथियों के साथ एटक में प्रवेश किए।
कार्यक्रम में संयुक्त कोयला मजदुर संघ (एटक) के क्षेत्रीय सचिव कामरेड अजीत कुमार सिंह, जेसीसी सदस्य कामरेड मुकेश कुमार, वेलफेयर के सदस्य कामरेड कुरू राम ,कामरेड मयंक, क्षेत्रीय सेफ्टी बोर्ड मेंबर कामरेड के के गभेल , एरिया यूनिट के अध्यक्ष कामरेड अश्विनी, परियोजना के सचिव कामरेड सौरभ पटेल, कोषाध्यक्ष कामरेड अलख राम साहू , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कामरेड छत्रपाल पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।





