Chhattisgarhछत्तीसगढ

रायपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, भूपेश बघेल का हमला – ’56 इंच की सरकार में सिलेंडर और खाद तक नहीं’

रायपुर : मनरेगा का नाम बदलने, सिलेंडर की बढ़ी कीमतों, किसानों पर अत्याचार, बेरोजगारी, प्रदेश में बढ़ते अपराध, जंगलों की कटाई समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव कर रही है। घेराव से पहले भारत माता चौक पर सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई विधायक, पूर्व मंत्री सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई: होंडा कार की सीट के नीचे मिला 75 लाख कैश, 500-500 के नोटों के बंडल बरामद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि “56 इंच की बात करने वाली सरकार आज किसानों को डीएपी खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है।” उन्होंने गैस सिलेंडर की कीमतों और उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि “आज देश में आम आदमी को गैस सिलेंडर तक नहीं मिल रहा है और कीमतें ढाई हजार रुपये तक पहुंच गई हैं।” नरेंद्र भी गायब और सरेंडर भी गायब, ये नारा लोकसभा में लग रहा है। विश्व गुरु अब गुरु घंटाल बन चुके हैं, शर्म से पानी में डूब मरना चाहिए। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए रोजगार, महंगाई और गरीबों के अधिकारों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश के करोड़ों लोगों को रोजगार और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिया, जबकि वर्तमान सरकार इन अधिकारों को कमजोर करने में लगी है।

CG School Time Change: छत्तीसगढ़ में बदला स्कूल टाइम! नए आदेश के बाद अब इस समय से लगेंगी क्लासेस

बघेल ने कहा कि पहले मनरेगा के तहत मजदूरों को 15 दिनों के भीतर मजदूरी मिलने का अधिकार था, लेकिन अब केंद्र सरकार यह तय कर रही है कि किसे क्या मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले केंद्र सरकार द्वारा पूरी राशि दी जाती थी, लेकिन अब यह घटाकर लगभग 60 प्रतिशत कर दी गई है, जिससे गरीबों पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि “गरीबों के मूलभूत अधिकारों को खत्म किया जा रहा है और उनके मुंह से निवाला छीनने का काम किया जा रहा है। मनरेगा जैसी योजना को कमजोर कर दिया गया है।” भूपेश बघेल ने आगे कहा कि मोदी का नाम पनौती रख देना चाहिए। पहली बार पहलगाम गए तो आम लोगों की हत्या हो गई। इजरायल गए तो विश्व युद्ध शुरू हो गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026