FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

नेशनल हाईवे पर सफर होगा महंगा! 1 अप्रैल से FASTag एनुअल पास की फीस बढ़ेगी, वाहन मालिकों पर बढ़ेगा बोझ

FASTag Annual Pass Fee Hike 1 April 2026: नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले निजी वाहन चालकों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने फास्टैग एनुअल पास की फीस में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अब वाहन मालिकों को इस वार्षिक पास के लिए 75 रुपए अधिक चुकाने होंगे. संशोधित शुल्क 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा. एनएचएआई के मुताबिक, नई दरें वित्तीय वर्ष 2026‑27 के लिए तय की गई हैं. फास्टैग एनुअल पास देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा को आसान और किफायती बनाने के उद्देश्य से लागू किया गया है, जिसे लाखों वाहन चालक इस्तेमाल कर रहे हैं.

Chhattisgarh News : न्याय की मांग में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, घंटों चला ड्रामा; मनाने पहुंचे प्रशासनिक अफसर

अब 3,075 रुपए में मिलेगा वार्षिक पास

एनएचएआई के मुताबिक, फास्टैग एनुअल पास की कीमत 3,000 रुपए से बढ़ाकर 3,075 रुपए कर दी गई है. यह शुल्क वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लागू रहेगा. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भी इस बढ़ोतरी की पुष्टि की है. मंत्रालय ने कहा, “एनएचएआई ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग वार्षिक पास का शुल्क 3,000 रुपए से बढ़ाकर 3,075 रुपए करने की घोषणा की है.”

इन नियमों के तहत किया गया संशोधन

एनएचएआई के अनुसार, शुल्क में यह संशोधन राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दर निर्धारण एवं संग्रह) नियम, 2008 के प्रावधानों के अनुरूप किया गया है. प्राधिकरण का कहना है कि यह एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है.

56 लाख से अधिक यूजर्स कर रहे हैं इस्तेमाल

फास्टैग वार्षिक पास निजी वाहन मालिकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. वर्तमान में देशभर में 56 लाख से अधिक वाहन मालिक इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. एनएचएआई का कहना है कि पास की बढ़ती लोकप्रियता नियमित यात्रियों को मिलने वाली सहूलियत को दर्शाती है.

किन वाहनों के लिए उपलब्ध है पास

संशोधित वार्षिक पास केवल वैध फास्टैग वाले पात्र गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए उपलब्ध रहेगा. इसका इस्तेमाल देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर स्थित लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर किया जा सकता है.

एक साल या 200 टोल तक मान्य

फास्टैग एनुअल पास यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचाता है. यह पास एक बार शुल्क चुकाने पर एक वर्ष या अधिकतम 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग तक मान्य रहता है, जो भी पहले पूरा हो.

ननकीराम कंवर की शिकायत पर बड़ा एक्शन: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मुख्य सचिव को भेजा नोटिस, मांगा जवाब

भुगतान के दो घंटे में हो जाता है एक्टिव

एनएचएआई के मुताबिक, एकमुश्त भुगतान करने के बाद वार्षिक पास वाहन से जुड़े मौजूदा फास्टैग पर दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है. यूजर्स इसे राजमार्ग यात्रा ऐप या एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीद या नवीनीकृत कर सकते हैं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026