Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज करेंगे गौधाम योजना की शुरवात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज तखतपुर ब्लॉक के ग्राम लाखासार में विधिवत पूजा-अर्चना कर गौधाम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे गौधाम की सुविधाओं का जायजा लेंगे। साथ ही ग्रामीणों से चर्चा भी करेंगे। इसके बाद वे गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में होने वाले गौधाम शुभारंभ समारोह व पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे।






