छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में बड़ी राहत! बकाया भुगतान पर मिलेगी भारी छूट, जानें डिटेल
छत्तीसगढ़ में 29 लाख उपभोक्ताओं के लिए राहत, बिजली बिल का 75% तक माफ, मुख्यमंत्री ने किया नई योजना का शुभारंभ

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गुरुवार को रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार बिजली बिल भुगतान पर भारी छुट दी है। योजना के तहत 29 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। लगभग 75% तक बिजली बिल माफ किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के चर्चित IPS अमित कुमार को मिली केंद्रीय ADG की जिम्मेदारी
मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना काल के समय आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से बहुत से लोग बिजली बिल नहीं भर पाए थे। जिस वजह से उनका बिजली बिल धीरे-धीरे करके बढ़ते चल गया। सरकार ऐसे लोगों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत उन्हें छूट देगी।
CG News – अफीम की खेती पर सियासी तकरार, कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय घेरा, तनावपूर्ण हालात
यदि उपभोक्ता की बिजली बिल राशि अधिक है और उसे वह भुगतान नहीं कर पता है तो उसे किस्तों में भी पटाने की सुविधा दी जाएगी। इस योजना का लाभ 29 जून 2026 तक दिया जाएगा। बिजली बिल का भुगतान करने के लिए उपभोक्ताओं को विभाग वेबसाइट पर पंजीयन करना होगा।






