FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONALभारत

Farooq Abdullah Firing : फारूक अब्दुल्ला पर शादी समारोह में Point black range से हमला, सामने आया वीडियो

Farooq Abdullah Firing : जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक डॉ फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग हुई. फायरिंग में वो बाल-बाल बच गए. फारूक अब्दुल्ला बुधवार (11 मार्च) को जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी में शरीक होने गए थे. गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने काबू कर हिरासत में ले लिया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

*पेयजल संकटों के बीच 15वें वित्त मद से मालखरौदा जनपद पंचायत क्षेत्र के 15 पंचायतों को मिली पानी टैंकर*

सीएम उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?

इस घटना पर जम्मू कश्मीर के सीएम और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने कहा, “अल्लाह दयालु हैं. मेरे पिता बाल-बाल बच गए. फिलहाल जानकारी अधूरी है, लेकिन इतना पता है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर उनके बेहद करीब आ गया और गोली चला दी. सुरक्षा दल ने ही गोली को रोककर हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया. फिलहाल सवालों से ज्यादा जवाब हैं, जिनमें से एक यह भी है कि कोई व्यक्ति जेड+ एनएसजी द्वारा सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया.”

 

घटना वीडियो आया सामने

फायरिंग की घटना के बाद हड़कंप मच गया. आरोपी कमल सिंह जामवाल जम्मू का ही रहने वाला है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में आरोपी को फारूक अब्दुल्ला के एकदम पास जाकर फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है. जैसे ही वो फायर करता है, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे गिराकर काबू कर लेते हैं.

जम्मू कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि इस घटना की जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला हिंदुस्तान के बड़े लीडर हैं, उनकी ढंग की सिक्योरिटी तो होनी चाहिए. ये सुरक्षा चूक है हालांकि वो बिल्कुल ठीक हैं. वो जब यहां से निकले तो उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी.

Chhattisgarh News – जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में युवती ने लगाई फांसी, पूरे वार्ड में मचा हड़कंप…

फारूक अब्दुल्ला के साथ मौजूद थे डिप्टी सीएम

फारूक अब्दुल्ला को सुरक्षा मिली हुई है. उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी थे. सुरिंदर चौधरी को छर्रे से मामूली चोट आई और उन्हें मेडिकल सहायता दी गई.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026