लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 C लायंस क्लब चांपा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन लायन भवन चांपा में
लायंस क्लब चांपा का होली मिलन समारोह
लायंस क्लब के द्वारा प्रत्येक वर्ष होली के अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन किया जाता रहा है , इसी परंपरा का निर्वहन करते हुवे इस वर्ष भी लायंस क्लब के सचिव लायन राजेश अग्रवाल के द्वारा सभी लायन सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें लायंस क्लब के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को हर्बल गुलाल का टीका लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ठंडाई , मिठाई , नमकीन भजिया , गुजिया का स्वाद लिया । इस अवसर पर संगीत के धुन में सभी सदस्य खूब झूमे । कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्य अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता, सचिव राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वासुदेव चंद देवांगन, लायन नंदकुमार देवांगन, लायन विनोद कुमार अग्रवाल, चेयरमैन रामप्रपन्न देवांगन, डॉ व्ही के अग्रवाल पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, बैजनाथ देवांगन, डॉ संतोष कुमार अग्रवाल, लायन डॉ जी पी दुबे, रमेश देवांगन, डॉ के पी राठौर, डॉ वाय के शर्मा , किशन शर्मा , खूबचंद देवांगन , नेहरू देवांगन , शैलेश बाजोरिया , बजरंग लाल अग्रवाल, उत्तम प्रकाश देवांगन सहित नागरिक गण उपस्थित थे जिनके सहयोग से कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हु
आ।






