
सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23/07/26 को आबकारी वृत्त जैजैपुर में दौरान गश्त ग्राम भोथीडीह थाना जैजैपुर में कौशिल्या खैरवार पति धनीराम उम्र 46 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के एक कमरे में दो प्लास्टिक जरीकेन एवं तीन प्लास्टिक बोतल में *कुल मात्रा 15.0 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद* होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपिया को जेल निरुद्ध किया गया ।
उपरोक्त कार्रवाई में वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान , मुख्य आर. रघुनाथ पैकरा,आरक्षक श्रवण कांत द्विवेदी ,सैनिक भीम साहू,आबकारी स्टाफ परस राम कहरा, कमलेश यादव एवं बसन्ती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।






