रेलवे का बड़ा फैसला: होली और गर्मी की छुट्टियों में हटिया–एलटीटी के बीच स्पेशल ट्रेन, लंबी वेटिंग से मिलेगी राहत

बिलासपुर : होली और गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)–हटिया के बीच दो-दो फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे कन्फर्म सीट पाने की उम्मीद बढ़ेगी और यात्रियों को लंबी वेटिंग से राहत मिलेगी।
CG Road Accident : रायगढ़ में हाईवा और ट्रेलर की भीषण टक्कर, ड्रायवर केबिन में फंसकर जिंदा जला
ट्रेन नंबर 08609 हटिया–एलटीटी होली स्पेशल 2 और 9 मार्च 2026 (सोमवार) को हटिया से शाम 4:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 08610 एलटीटी–हटिया होली स्पेशल ट्रेन 4 और 11 मार्च 2026 (बुधवार) को एलटीटी से सुबह 5:00 बजे चलेगी। हटिया से एलटीटी (08609) का बिलासपुर आगमन रात 1:15 बजे (अगले दिन), प्रस्थान- 1:25 बजे, रायपुर- 2:55 / 3:00 बजे, दुर्ग- 3:55 / 4:00 बजे, गोंदिया- 5:48 / 5:50 बजे तथा एलटीटी पहुंचना- बुधवार को रात 12:40 बजे होगा।
एलटीटी से हटिया (08610) गोंदिया- 3:08 / 3:10 बजे, दुर्ग- 5:20 / 5:25 बजे, रायपुर- 6:00 / 6:05 बजे, बिलासपुर- 7:45 / 8:00 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन हटिया शाम 6:00 बजे पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बड़नेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें स्लीपर, जनरल और एसी डिब्बे होंगे।






