internationalWorld

Pakistan Afghanistan Clash : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की, दोनों देशों में जोरदार संघर्ष, जानें 10 बड़े अपडेट

Pakistan Afghanistan Clash : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया प्रांत में हवाई हमले किए. पाकिस्तान ने अपने सैन्य अभियान को ऑपरेशन ‘गजब लिल-हक’ नाम दिया है और खुली जंग का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके हमले में 130 से अधिक तालिबान लड़ाके मारे गए हैं. वहीं तालिबान ने दावा किया है कि उसके हमले में पाकिस्तान के 55 सैनिक मारे गए हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पुष्टि की कि यह अभियान जारी है और कहा कि सशस्त्र बल अफगान तालिबान की आक्रामकता का कड़ा जवाब दे रहे हैं. जंग से जुड़े 10 बड़े अपडेट यह रहें:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी का असर, 7 दिनों में तापमान 3–5 डिग्री बढ़ने के संकेत

  1. अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, शुक्रवार सुबह पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया में हवाई हमले किए. काबुल में कम से कम तीन धमाके सुने गए. पाकिस्तान ने दावा किया कि इस कार्रवाई में 130 से अधिक तालिबान लड़ाके मारे गए हैं. पाकिस्तान ने अपने इस सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ नाम दिया है.
  2. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में दो कोर मुख्यालय, तीन ब्रिगेड मुख्यालय, दो गोला-बारूद डिपो, एक लॉजिस्टिक बेस, तीन बटालियन मुख्यालय, दो सेक्टर मुख्यालय और 80 से अधिक टैंक, तोपें तथा बख्तरबंद वाहन नष्ट कर दिए गए हैं.
  3. अफगानिस्तान ने कहा कि उसने गुरुवार देर रात पाकिस्तान पर सीमा पार हमला किया. यह कार्रवाई रविवार को अफगान सीमा क्षेत्रों पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में थी. अफगानिस्तान ने दावा किया कि उसने दर्जनभर से अधिक पाकिस्तानी चौकियां कब्जे में लीं.
  4. पाकिस्तान ने अफगान हमले को “बिना उकसावे” का बताया और चौकियां कब्जे में लेने के दावे को खारिज किया.
  5. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कूटनीति के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की.
  6. अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जवाबी कार्रवाई डूरंड लाइन के छह प्रांतों में हुई. अफगानिस्तान ने दावा किया कि 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, 19 चौकियां और दो बेस नष्ट किए गए, जबकि उसके 8 सैनिक मारे गए और 11 घायल हुए.
  7. हालांकि पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि केवल 2 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 3 घायल हुए, जबकि 36 अफगान लड़ाके मारे गए. प्रधानमंत्री शरबाज शरीफ के प्रवक्ता ने दावा किया कि 133 अफगान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए.
  8. शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके देश की सेना पड़ोसी अफगानिस्तान पर हवाई हमलों के बाद हमलावरों को “कुचल” सकती है. पाकिस्तानी सरकार के एक्स पेज के अनुसार, शरीफ ने कहा, “हमारी सेना किसी भी आक्रामक महत्वाकांक्षा को कुचलने की पूरी क्षमता रखती है.” उन्होंने कहा, “पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है.”
  9. डूरंड लाइन, जो 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा है, अफगानिस्तान द्वारा औपचारिक रूप से मान्यता प्राप्त नहीं है. पिछले साल अक्टूबर में भी घातक झड़पें हुई थीं. कतर की मध्यस्थता से युद्धविराम हुआ, लेकिन नवंबर की शांति वार्ता स्थायी समझौता नहीं करा सकी.
  10. हाल के वर्षों में पाकिस्तान में उग्रवादी हिंसा बढ़ी है. पाकिस्तान इसका आरोप टीटीपी और बलूच अलगाववादी संगठनों पर लगाता है. इस्लामाबाद का कहना है कि टीटीपी अफगानिस्तान से संचालित होता है, जबकि काबुल और संगठन इस आरोप से इनकार करते हैं. रविवार को पाकिस्तान ने सीमा पर हमले कर 70 उग्रवादियों को मारने का दावा किया था, जिसे अफगानिस्तान ने खारिज करते हुए कहा कि कई आम नागरिक, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे, मारे गए.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026