ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ सहित ११ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दी है। देश के 11 राज्यों में बारिश बढ़ाएगी टेंशन, मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है। वहीं आज 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 23 और 24 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है।





