गढ़चिरौली में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, सुरक्षा बलों ने 44 नक्सली स्मारक किए ध्वस्त

जगदलपुर : नक्सलवाद की जड़ों पर निर्णायक प्रहार करते हुए छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त अभियान में सी-60, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस ने मिलकर नक्सलियों से जुड़े 44 स्मारकों को ध्वस्त किया।
CM Vishnudeo Sai Birthday: बालक आश्रम बगिया में मनाया 62वां जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक
ये स्मारक वर्षों से नक्सली प्रभाव और प्रचार के प्रतीक माने जा रहे थे। कार्रवाई का उद्देश्य नक्सलवाद के महिमामंडन पर रोक लगाना और स्थानीय युवाओं को गुमराह होने से बचाना है। अधिकारियों के मुताबिक अभियान पूरी तरह योजनाबद्ध और क्षेत्रीय सुरक्षा आकलन के बाद अंजाम दिया गया।
1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान बंद, छत्तीसगढ़ में FASTag होगा अनिवार्य
बलों की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा का संदेश और प्रशासनिक पकड़ मजबूत हुई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज किए जा रहे हैं, ताकि शांति और विकास का रास्ता साफ हो सके।





