Ambikapur BreakingChhattisgarh

ब्रेकिंग न्यूज़: रसोइये पर गर्म पानी फेंका,गार्ड को बांधकर 6 अपचारी भागे..

Jas

ब्रेकिंग न्यूज़: रसोइये पर गर्म पानी फेंका,गार्ड को बांधकर 6 अपचारी भागे…

छत्तीसगढ़ – अंबिकापुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी में सोमवार की रात एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए 6 अपचारी (बाल कैदी) रसोइए पर गर्म खाना फेंककर और गार्ड को कमरे में बंद करके फरार हो गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक खुद लौट आया है और एक अन्य को पकड़ लिया गया है, लेकिन 4 अपचारियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

 लगातार हो रही हैं सुरक्षा में चूक की घटनाएं:

अंबिकापुर के बाल संप्रेक्षण गृह और प्लेस ऑफ सेफ्टी में सुरक्षा के दावों की पोल लगातार खुल रही है:

• ताजा घटना: रसोइए पर गर्म खाना फेंका, गार्ड को बंधक बनाया और 6 फरार हुए (2 वापस मिले, 4 लापता)।

• पिछली घटनाएं: इसके पहले बाल संप्रेक्षण गृह से 15 अपचारी गार्ड पर हमला कर भागे थे (5 पकड़े गए)।

• जून माह: 11 अपचारी खिड़की की ग्रिल उखाड़कर भाग निकले थे (2 पकड़े गए)।

• जुलाई माह: 13 अपचारी पुराना दरवाजा तोड़कर फरार हुए थे।

• प्लेस ऑफ सेफ्टी की पिछली चूक: 3 अपचारी शौचालय का रोशनदान तोड़कर भागे थे, जिसके बाद प्रशासन ने अधीक्षक को निलंबित भी किया था।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026