जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, पेट दर्द-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

रामानुजगंज : जिला जेल रामानुजगंज में हत्या के आरोप में बंद 42 वर्षीय विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णु कुमरिया (उम्र 42 वर्ष) निवासी ग्राम सीतारामपुर पाट, थाना पस्ता के रूप में हुई है। वह 15 नवंबर 2023 को हुए हत्या प्रकरण में आरोपी था और न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था।
CG News – खेलते वक्त कुंए में गिरी 4 साल की बच्ची, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को विष्णु कुमरिया ने पेट दर्द और दस्त की शिकायत की थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तत्काल उपचार के लिए रामानुजगंज स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया। शाम करीब 6 बजे से रात 9 बजे तक उसका इलाज चला, जिसके बाद उसे वापस जिला जेल लाया गया।
BJP मंडल अध्यक्ष की कार में लगी भीषण आग, डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में जाते वक्त हुआ हादसा
शनिवार सुबह लगभग 9:45 बजे उसकी तबीयत फिर से बिगड़ने की सूचना जेल प्रशासन को मिली। स्थिति गंभीर देखते हुए उसे तुरंत दोबारा 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया। वहां सुबह 10:30 बजे चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।





