ब्रेकिंग न्यूज – कुसमुण्डा में एटक यूनियन के अध्यक्ष के बाद अब 66 पदाधिकारियों ने भी दिया सामूहिक इस्तीफा..
सतपाल सिंह
ब्रेकिंग न्यूज – कुसमुण्डा में एटक यूनियन के अध्यक्ष के बाद अब 66 पदाधिकारियों ने भी दिया सामूहिक इस्तीफा..
(प्रेस विज्ञप्ति)
– विदित हो कि एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र मे एटक यूनियन मे विवाद थमने का नाम नही ले रहा, संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक), एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र मे क्षेत्रीय अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर) के इस्तीफा के बाद अब पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार टंडन, क्षेत्रीय खान सुरक्षा समिति के सदस्य विनय कुमार स्वर्णकार, क्षेत्रीय आवास आबंटन समिति के सदस्य भूपेंद्र कुमार मेहर, खेलकूद एवं मनोरंजन समिति के सदस्य महेंद्रपाल यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूरन लाल लाठिया, शंकर सिंह, कुसमुण्डा परियोजना के अध्यक्ष महावीर पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष मंतोष कुमार, उपाध्यक्ष भीमसेन, शैलेन्द्र सिंह सहित क्षेत्रीय एवं परियोजना कार्यकारिणी के 66 पदाधिकारियों ने संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) के समस्त पदों एवं संगठन के प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दिया है, संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के 66 पदाधिकारियों ने एसकेएमएस के केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा को पत्र प्रेषित कर त्याग पत्र मे उल्लेख किया है कि एटक कुसमुण्डा क्षेत्र संगठन की गतिविधि से मौखिक एवं लिखित रूप से कई बार केंद्रीय महामंत्री को अवगत कराया गया, परंतु आज दिनांक तक स्थिति ठीक नही हो सकी है, एटक कुसमुण्डा के क्षेत्रीय सचिव अजीत कुमार सिंह मजदूरों के नही बल्कि एसईसीएल प्रबंधन पक्ष के नेता प्रतीत होने लगे हैं, केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा जी आप कुसमुण्डा की परिस्थिति से भली-भांति अवगत होने के बाद भी धृतराष्ट की तरह मौन बने बैठे हैं, आपके मौन रवैये एवं क्षेत्रीय सचिव के तानाशाही व मनमाने रवैये से मजबूर होकर हमारे क्षेत्रीय अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर) जी ने संगठन के केंद्रीय सचिव व क्षेत्रीय अध्यक्ष पद एवं संगठन के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है, इसी कारण हम सभी पदाधिकारी एवं समिति सदस्य क्षेत्रीय अध्यक्ष बी.एल. महंत जी के समर्थन मे अपनी स्वेक्षा से संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) के समस्त पदों एवं संगठन की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे रहे है।








