Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : वॉलीबॉल खेलते-खेलते बिगड़ी तबीयत, SSB जवान के सीने में उठा तेज दर्द, मौके पर मौत

कैंप में वॉलीबॉल खेलने के कुछ ही मिनट बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने से पहले ही जवान नवीन कुमार ने तोड़ा दम

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दुखद खबर है। नक्सल मोर्चे पर तैनात SSB जवान नवीन कुमार की गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जवान कैंप के मैदान में वॉलीबॉल खेल रहे थे और खेल खत्म होने के लगभग 5 मिनट बाद उनकी तबियत अचानक खराब हो गई।

ACB का बड़ा एक्शन: जनपद पंचायत पलारी के SDO रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सीने में तेज दर्द महसूस होने पर उन्हें उपचार के लिए अंतागढ़ अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार SSB की 28वीं वाहिनी में तैनात थे और अंतागढ़ के गोड़बिनापाल कैंप में पदस्थ थे।

ICC T20 WORLD CUP 2028: सुपर-8 के बाद T20 WC 2028 का समीकरण साफ! क्या बांग्लादेश ने पक्की कर ली जगह?

वे दिल्ली के रहने वाले थे। मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम और अन्य विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को गृह ग्राम भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना से कैंप में और जवान के परिवार में शोक की लहर है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026