बेटे की सड़क हादसे में मौत का ग़म नहीं सह पाए माता-पिता, दंपति ने उठाया आत्मघाती कदम; सुसाइड नोट और वीडियो मिले

जांजगीर-चांपा. आदित्य हमारे जीवन का आधार और संसार था… उसके जाने के बाद हम दोनों का जीवन जैसे खत्म सा हो गया… बिना आदित्य के जीवन दुख, दर्द, सूनापन और अंशाति से भर गया… संसार में मन नहीं लगता है… कुछ भी अच्छा नहीं लगता… अब भगवान से प्रार्थना के सिवा कुछ करने का मन नहीं करता… जब कुछ कर ही नहीं सकते तो भगवान पर छोड़ दिया. यह बातें एक दुखी माता-पिता ने महाशिवरात्रि पर एक साथ मौत को गले लगाने से पहले लिखी. दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने बड़े भाईयों को आदित्य के क्लैम का पैसा दिलवाने की बात कही. वहीं एक सुसाइड नोट में परिजनों से शोक भुलाकर प्रसन्न चित के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने की अपील की है. यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के धरदेई गांव का है.
CG – नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पहाड़ी में छिपा हथियारों का जखीरा बरामद
माता-पिता ने फांसी लगाकर दी जान
धरदेई गांव मे सोमवार की सुबह 48 वर्षीय कृष्णा पटेल और उसकी पत्नी रमा बाई पटेल की घर के आंगन में पेड़ पर एक साथ फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतकों के घर से सुसाइड नोट और एक वीडियो क्लिप बरामद किया है.
बिलासपुर में खौफनाक वारदात – पैसों के लालच में बेटे ने पिता की नृशंस हत्या कर शव के किए टुकड़े
सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर दोनो को फंदे से निकाला और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मृतक के पास सुसाइड नोट और उनके मोबाईल से एक अपील भी मिला है. जो मरने से पहले कृष्णा पटेल ने बनाई थी.





