Chhattisgarhछत्तीसगढ

Bilaspur Factory Fire News: इंडस्ट्रियल एरिया की पेंट-पुट्टी फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं के गुबार से दहला इलाका

आग की लपटों से तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में अफरा-तफरी, पुलिस और दमकल की टीम मौके पर जुटी बचाव कार्य में

Bilaspur Factory Fire News : जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अनव इंडस्ट्री नामक फैक्ट्री में आज अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में वॉल पेंट, पुट्टी और टाइल्स बनाए जाते हैं। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

CG News : पोस्ट ऑफिस में 3 करोड़ का बड़ा घोटाला! ब्रांच मैनेजर महीनों से फरार, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल्स, पेंट और पुट्टी के कारण तेजी से भड़क गईं। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को घेर लिया और धधकने लगी। फैक्ट्री से उठते धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाके में भय और अफरा–तफरी का माहौल बन गया।

अधिकारियों ने फैक्ट्री परिसर को तुरंत खाली कराया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी घटना पर लगातार नजर रखे हुए हैं। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण अज्ञात है।

गौरवपथ में शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनाने केशरवानी समाज चांपा ने नपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट या केमिकल प्रतिक्रिया की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही संपूर्ण नुकसान का आकलन किया जाएगा। फैक्ट्री के आसपास लोगों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच, दमकल कर्मी आग पर नियंत्रण पाने में जुटे हुए हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026