Chhattisgarh

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के गौरव पथ के लिए 36.54 करोड़ की मिली स्वीकृति

सतपाल सिंह

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के गौरव पथ के लिए 36.54 करोड़ की मिली स्वीकृति

  मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से 25 करोड़ और जिला खनिज न्यास मद से 11.54 करोड़ की राशि स्वीकृत

 

कोरबा। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत कोरबा शहर के विकास को एक नई दिशा मिलते हुए बड़ी सौगात मिली है। कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से 36.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ को प्रदेश सरकार ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह गौरव पथ सीएसईबी चौक से जैन चौक तथा आईटीआई चौक से कोसाबाड़ी चौक तक बनाया जाएगा, जिससे शहर में यातायात सुगम होगा और नागरिकों को आधुनिक सड़क सुविधा मिलेगी।

2.8 किलोमीटर लंबे गौरव पथ के लिए कुल 36.54 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत 25 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री नगरोतथान योजना और शेष 11.54 करोड़ की राशि की स्वीकृति जारी हुई है।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि उक्त महत्वपूर्ण कार्य से कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। कोरबा शहर के मुख्य मार्ग पर आवागमन को नई रफ़्तार मिलेगी। मंत्री देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री


ओ पी चौधरी का आभार व्यक्त किया।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026