CG Crime: बहन से दूरी बनाने की चेतावनी के बावजूद नहीं माना युवक, भाई ने साथियों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

जांजगीर : बहन से मोबाइल में बात करने से युवक को मना किया, लेकिन नहीं माना तो नाबालिग ने अपने 5 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी और शव को पुरेना तालाब में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने 1 नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना राहौद चौकी के ग्राम धरदेई की है। एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया कि 11 फरवरी की रात्रि को धरदेई में एक युवक का शव पुरेना तालाब में मिला था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर जाकर गुम इंसान कायम कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान उक्त युवक की शिनाख्ती राहुल चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ के रूप में हुई।
GRP की बड़ी कार्रवाई: रायपुर रेलवे स्टेशन से 18 किलो गांजा जब्त, उत्तर प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार
जांच मे पता चला कि राहुल चौहान 11 फरवरी को शिवरीनारायण मेला गया था। मेला देखकर अपने मौसी के घर ग्राम धरदेई आया हुआ था। पहले भी अक्सर यहां आता जाता था। राहुल चौहान एक लड़की से मोबाइल में बात करता था, जिससे लड़की का भाई उसे मोबाइल से बात करने से मना किया। राहुल नहीं माना तो नाबालिग एवं 5 अन्य उसके दोस्तों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
11 फरवरी की शाम को राहुल को तालाब के पास बुलाया और चाकू से उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग के अलावा मास्टरमाइंड मनीष चौहान, उसके सहयोगी राजवीर आदिले और शाहिल सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 103,1,61, 2 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।





