Korba Crime – NTPC टाउनशिप में DGM अधिकारियों के घर चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
दो वरिष्ठ DGM अधिकारियों के घर NTPC टाउनशिप में चोरी, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच

कोरबा : एनटीपीसी टाउनशिप में बीती रात चोरी की वारदात ने प्रशासन और कर्मचारियों में सनसनी फैला दी। टाउनशिप के दो वरिष्ठ अधिकारी – DGM रंजन कुमार श्रीवास्तव और जीवराज जाट के घर अज्ञात चोरों ने एक ही रात में सेंध लगाई। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दर्री थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवार वारदात के समय घर से बाहर थे।
रंजन श्रीवास्तव अपनी बेटी की शादी के लिए राजस्थान गए हुए थे, जबकि जीवराज जाट तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे। रंजन श्रीवास्तव D/109 और जीवराज जाट D/108 में निवास करते हैं और दोनों NTPC में उच्च पदस्थ अधिकारी हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी का लाभ काफी बड़ा हो सकता है। पुलिस के अनुसार, चोर ने घर से नगदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान ले जाने की आशंका जताई है। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब फुटेज की जांच कर संदिग्धों की पहचान कर रही है।
CG की महिला उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर, 23 फरवरी को सेना पुलिस भर्ती रैली; जानें जरूरी जानकारी
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर, आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पड़ोसियों का कहना है कि टाउनशिप में इस तरह की घटना पहली बार हुई है और वे चाहते हैं कि जिम्मेदारों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए।





