Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG की महिला उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर, 23 फरवरी को सेना पुलिस भर्ती रैली; जानें जरूरी जानकारी

रायपुर : जबलपुर मध्यप्रदेश द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन 23 फरवरी को पुलिस ग्राउंड झिन्झारी कटनी (म.प्र.) में किया जाएगा। इस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के आने वाले सभी 33 जिलों की वे महिला उम्मीदवार भाग लेंगी, जिन्होंने कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था।

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में 11वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न’’

केवल वही महिला उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी जिन्होने ऑनलाईन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। शारीरिक दक्षता एवं दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच 24 फरवरी को सेना अस्पताल जबलपुर मंे की जाती है। भर्ती रैली में शामिल होने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) JIA Websitewww.joinindianarmy.nic.inपर उपलब्ध करा दिए गए है साथ ही उम्मीदवारों पर भी भेजे गए है।

CG में बड़ा सड़क हादसा: बस–हाईवा की भीषण टक्कर, 24 यात्री घायल

सेना भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, रैली अधिसूचना के सभी आवश्यक दस्तावेज, तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही उक्त संबध में अधिक जानकारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर से दूरभाष क्रमांक 07771-2965212.2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026