CG News: रजिस्ट्री शुल्क के विरोध में उतरे फिल्म अभिनेता, बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 दिसंबर 2025 को बिना अनुमति रजिस्ट्री शुल्क के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल अभिनेता-बिल्डर सहित अब तक 6 गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

-
दुर्ग में बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर फिल्म अभिनेता और बिल्डर गिरफ्तार।
-
सिटी कोतवाली पुलिस अब तक 5 आरोपियों को पकड़ चुकी, अन्य की तलाश जारी।
-
मामला 1 दिसंबर 2025 को रजिस्ट्री शुल्क विरोध प्रदर्शन से जुड़ा।
दुर्ग : दुर्ग में सिटी कोतवाली पुलिस ने फिल्म अभिनेता और बिल्डर को बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। दरअसल, पूरा मामला एक दिसंबर 2025 का है।
पटेल चौक पर रजिस्ट्री शुल्क के विरोध में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता और प्रॉपर्टी डीलर मनोज राजपूत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी डीलर और किसान बिना अनुमति के बीएसएनएल कार्यालय के पास सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस की समझाइश के बाद भी वे प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पानी के पाउच फेंके, जिस पर पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया।
Income Tax Raid in CG: कोयला व्यापारी के ठिकानों पर IT की रेड, SIR सर्वे टीम बनकर पहुंचे अधिकारी
इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता और प्रॉपर्टी डीलर मनोज राजपूत समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस इससे पूर्व विक्की चंद्राकर, राकेश यादव, दिनेश पांडेय और जितेंद्र बत्रा को गिरफ्तार कर चुकी थी। मामला दर्ज होने के बाद नेतृत्वकर्ता मनोज राजपूत लगातार फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शुभम सिंह राजपूत, यशवंत राजपूत, ओमप्रकाश कोटवानी, गीतेश ठाकुर सहित अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।





