ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

लाफा परिसर में फंदे में फंसा तेंदुआ रेस्क्यू, कानन पेंडारी टीम ने बचाई जान; आरोपी जेल भेजा गया

रेस्क्यू टीम की तत्परता से फंदे में फंसे तेंदुए को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए कानन पेंडारी भेजा गया

कटघोरा : 09.02.2025 को शाम लगभग 07:30 बजे मुखवीर से सूचना प्राप्त हुआ लाफा परिसर के कक्ष कमांक पी. 134 में एक तेंदुआ सिंह द्वार के पास फंदे से फंसा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही मेरे द्वारा वन परिक्षेत्र पाली के स्टाफ को मौके पर भेजकर तुरन्त अपने उच्चाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दिया गया। कानन पेंडारी मिनी जू के अधिकारी डॉ. चंदन के रेस्क्यू टीम को वनमण्डलाधिकारी कटघोरा द्वारा सूचना दिया गया। उनके द्वारा तत्काल रेस्क्यू टीम को लेकर लाफा परिसर में वनमण्डलाधिकारी कटघोरा के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर वन्यप्राणी तेंदुआ का रेस्क्यू किया गया। चिकित्सक के सलाह पर वन्यप्राणी तेंदुआ का समुचित ईलाज एवं उचित देखभाल हेतु कानन पेंडारी ले जाया गया।

शिवरीनारायण झूला हादसा: लापरवाही पड़ी भारी, संचालक पर FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

इस प्रकार वन्यप्राणी तेंदुआ का सफल रेस्क्यू किया गया। घटना स्थल पर वनमण्डलाधिकारी कटघोरा, श्री कुमार निशांत, कानन पेंडारी के अधिकारी ड्रॉ. चंदन एवं रेस्क्यू टीम उपवनमण्डलाधिकारी पाली श्री हितेश कुमार ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी पाली श्री योगेश्वर प्रसाद बंजारे, वनक्षेत्रपाल, प.स. पाली श्री अजय कुमार कौशिक, उपवनक्षेत्रपाल, परिसर रक्षक लाफा श्री सहस दास महंत, वनरक्षक, एवं वन परिक्षेत्र पाली के स्टाफ श्री बाबूलाल उरावं, उपवनक्षेत्रपाल, श्री दीपक कुमार पटेल, वनरक्षक, सुरेश सिंह, वनरक्षक, श्री राजेश कुमार धिरही, वनरक्षक, श्रीमति अनिता देवी कुंवर, वनरक्षक, श्रीमति राजकुमारी पैकरा, वनरक्षक तथा वन प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना के साथ अमर सुल्तानिया विभिन्न धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल

दिनांक 10.02.2026 को वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा तेंदुआ को पूर्णतः स्वस्थ घोषित करने के पश्चात प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) के आदेश पर वनमण्डलाधिकारी के निर्देशन में उसके नैसर्गिक रहवास स्थल पर छोड़ दिया गया है एवं अपराधी विजय कुमार वल्द श्याम सिंह जाति गोंड उम्र 37 वर्ष साकिन नगोईभांठा, थाना-पाली जिला कोरबा छ.ग. को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली के आदेश द्वारा दिनांक 11.02.2026 को उप जेल कटघोरा दाखिल करा दिया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026