Chhattisgarh

Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज करेंगे नक्सलवाद पर हाईलेवल मीटिंग, पंडुम उत्सव के समापन में भी होंगे शामिल

अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, नक्सलवाद पर करेंगे बैठक और बस्तर पंडुम 2026 समापन में होंगे शामिल

  • अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे।

  • नक्सलवाद पर करेंगे अहम बैठक की अध्यक्षता।

  • बस्तर पंडुम 2026 उत्सव के समापन में होंगे शामिल।

Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। शाह अपनी यात्रा के दौरान शाह नक्सलवाद पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और बस्तर पंडुम 2026 उत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी! दो दिन में तापमान 3 डिग्री तक चढ़ने की संभावना, नया पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय

51 नक्सलियों का समर्पण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर डिवीजन के दो जिलों में 51 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इन सभी पर 1.61 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलवाद के खात्मे की 31 मार्च की डेडलाइन करीब आने के साथ इस साल अब तक राज्य में करीब 300 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। इन नक्सलियों का सरेंडर बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर पंडुम 2026 फेस्टिवल के उद्घाटन और केंद्रीय गृह मंत्री शाह के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को रायपुर पहुंचने के साथ हुआ।

सरेंडर करने वाले 51 नक्सलियों में 34 महिलाएं भी हैं। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि बीजापुर जिले में 20 महिला नक्सलियों समेत 30 ने सरेंडर किया, जबकि पड़ोसी सुकमा जिले में 14 महिला नक्सलियों सहित 21 ने सरेंडर किया। ये सभी बस्तर पुलिस की पूना मार्गेम पुनर्वास पहल के तहत मुख्यधारा में शामिल हो गए। आईजीपी सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों राज्य सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। बीजापुर में, माओवादियों के दक्षिण सब-जोनल ब्यूरो से जुड़े कैडर ने हिंसा छोड़कर वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने मुख्यधारा में शामिल हो गए।

CG News : फर्जी अंकसूची से शिक्षक नियुक्त, RTI में खुला खेल – CIB ने शुरू की जांच

ये हथियार सौंपे

सुकमा में नक्सलियों ने तीन एके-47 राइफलें व 8 मैगजीन, दो सेल्फ लोडिंग राइफलें और दो मैगजीन, एक इंसास राइफल, पांच सिंगल-शॉट बंदूकें, 20 राउंड के साथ तीन बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल), दस जिलेटिन स्टिक और 20 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर सौंपे।

कोरबा – अवैध स्क्रैप यार्ड पर उरगा पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में वाहनों के पुर्जे जब्त

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास : साय

नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हथियारों का परित्याग कर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में आस्था व्यक्त करना यह स्पष्ट संकेत देता है कि सुरक्षा, सुशासन और समावेशी प्रगति ही किसी भी क्षेत्र के दीर्घकालिक भविष्य की सुदृढ़ नींव होते हैं। यह घटनाक्रम बस्तर में शांति स्थापना के लिए सरकार का निरंतर प्रयासों का सकारात्मक और ठोस परिणाम है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026