FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

*मणिका माता, कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया मे हुआ 24वाँ वार्षिक उत्सव का आयोजन*

 

सक्तीः- भोथिया क्षेत्र के मणिका माता कॉन्वेंट अग्रेजी माध्यम स्कूल में मंगलवार 03 फरवरी 2026 को विद्यालय मे 24वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास एवं संस्कृतिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया कार्यक्रम विद्यालय परिसर में सुसज्जित मंच पर सम्पन्न हुआ।

जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में श्रीमति जानकी सत्यनारायण चन्द्रा जिला पंचायत सभापति महिला बाल विकास, विशिष्ट अतिथि- सीताराम चन्द्रा जनपद उपाध्यक्ष जैजैपुर , डॉ. शिवलाल यादव, टेकचन्द चन्द्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सरपंच रतन चौहान, गंगाधर चन्द्रा, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिती भोथिया आशुतोष चन्द्रा, मनहरण चन्द्रा, उपस्थित थे।

सर्वप्रथम विद्यालय के संचालक अशोक चन्द्रा विद्यालय के प्राचार्या श्रीमति प्रमिला चन्द्रा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यकम का शुभारंभ किया इस अवसर पर सरस्वती वंदना अंजू साहु एवं साथी कक्षा-11वी ने एवं अतिथियो का स्वागत गीत सिम्मी एवं साथी कक्षा-8वी द्वारा किया गया।

वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दिया गया जिसमे सभी दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए इसमें कब कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और कब समापन पता ही नहीं चला। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक अशोक चन्द्रा द्वारा स्कूल एवं स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओ को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के लिए संकल्प लेकर आगे बढ़ने का प्रेरणा दिया।

अतिथियों द्वारा भी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अनेक बिन्दुओं पर प्रेरणा दिया गया, जानकी सत्य नारायण चन्द्रा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि पहले आप अपना लक्ष्य तय करे उसके बाद लगन और इमानदारी से
पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओ- हरी चन्द्रा , कुंज बिहारी चन्द्रा, राम प्रसाद चन्द्रा, कन्हैया लाल सिदार, रघुनाथ कुमार यादव , सुरेश केवट, रविकुमार यादव, फ्लेश्वरी सिदार, यामिनी चन्द्रा, गीतांजली कर्ष ,प्रेमलता साहू, “कुसुम चन्द्रा, ममता साहू, रितु साहू, खुशबू चन्द्रा, नन्दिनी चौहान, भारती चौहान, पूर्णिमा, एवं विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओ ने कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में अपना पूरा सहयोग दिया।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026