Chhattisgarhछत्तीसगढ

रायपुर में सनी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध, बजरंग दल ने जताई सख्त आपत्ति – कहा, छत्तीसगढ़ में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं करेंगे

बजरंग दल ने सोशल मीडिया पर जताई कड़ी नाराजगी, कहा– राजधानी में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं होगी

  • रायपुर में सनी लियोनी शो पर विरोध शुरू

  • बजरंग दल ने सोशल मीडिया पर जताई आपत्ति

  • राज्य में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

रायपुर : राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विरोध शुरू हो गया है। बजरंग दल सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम का खुलकर विरोध कर रहा है।

Korba Accident : कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर भयंकर टक्कर, प्याज से लदे वाहन के चालक की मौत

बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों को चेतावनी दी है। पोस्ट में वाधवानी ने लिखा है कि रायपुर में ‘अश्लील फ़िल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

सक्ती में बड़ी कार्रवाई: 94 शीशी कोडीन सिरप जब्त, हिमाचल से ओडिशा तक ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश

बजरंग दल का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि कार्यक्रम आयोजित किया गया तो उसका विरोध किया जाएगा। गौरतलब है कि 22 फरवरी को रायपुर में सनी लियोनी का एक कार्यक्रम आयोजित होना प्रस्तावित है, जिसे लेकर अब विवाद गहराता नजर आ रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026