Chhattisgarhछत्तीसगढ

Coal Levy Scam: सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर को झटका, हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत से किया इनकार

540 करोड़ के अवैध कोयला लेवी केस में फरार चल रहे नारायण साहू पर दो साल पहले जारी हुआ था स्थायी वारंट, कोर्ट ने आर्थिक अपराध को बताया बेहद गंभीर

  • ड्राइवर नारायण साहू को HC से अग्रिम जमानत नहीं, याचिका खारिज

  • कोर्ट बोला—आर्थिक अपराध गंभीर, देश की अर्थव्यवस्था पर असर

  • 540 करोड़ कोयला लेवी केस में 2 साल से फरार, स्थायी वारंट जारी

Coal Levy Scam: कोयला लेवी घोटाले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है. हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए आर्थिक अपराध को गंभीर बताते हुए इससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की बात कही. बता दें कि 540 करोड़ की अवैध कोयला लेवी घोटाले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू के खिलाफ दो साल पहले स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, तब से वह फरार चल रहा है.

एसीबी-ईओडब्ल्यू का आरोप है कि उसने कोयला सिंडिकेट की ओर से करीब 13 करोड़ रुपए की अवैध नगदी इकट्ठा की थी, जिसमें से करीब 7.5 करोड़ रुपए अधिकारियों और नेताओं तक पहुंचाए थे.

CG Cabinet Meeting: इस तारीख को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

540 करोड़ की अवैध वसूली

जांच में पता चला है कि कुछ निजी व्यक्तियों के एक समूह ने राज्य के वरिष्ठ राजनेताओं और नौकरशाहों की मिलीभगत से जुलाई 2020 से जून 2022 की अवधि के दौरान ट्रांसपोर्ट किए गए कोयले के प्रति टन 25 रुपए की दर से कोयला ट्रांसपोर्टरों से पैसे वसूलने के लिए एक रैकेट बनाया था. इस अवधि के दौरान सिंडिकेट द्वारा लगभग 540 करोड़ रुपए अवैध रूप से वसूले गए. जबरन वसूली गई नकदी का इस्तेमाल सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं को रिश्वत देने, चुनाव से संबंधित खर्चों को फंड करने और चल और अचल संपत्तियों को खरीदने के लिए किया गया था. अब तक आरोपी व्यक्तियों से संबंधित 273 करोड़ रुपए की संपत्तियों की पहचान कर अटैच किया गया है.

CG Road Accident : कुत्ते को बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, संबलपुर नर्सरी के पास कार पलटी, व्यापारी की मौत, पत्नी-बच्चे गंभीर

11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांच के दौरान ईडी ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 35 आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ पांच अभियोजन शिकायतें विशेष न्यायालय (PMLA) के समक्ष दायर की गई हैं. एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की जांच जारी है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026