ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ
सीएम साय के कोरबा दौरे में हंगामा: भूमिपूजन कार्यक्रम के बीच युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया डिटेन
सीएम के साथ डिप्टी सीएम, सरोज पांडेय व कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद, कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

- कोरबा दौरे पर सीएम साय ने अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन किया
- आगमन से पहले युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
- कार्यक्रम में डिप्टी सीएम, सरोज पांडेय व मंत्री लखन देवांगन रहे मौजूद
कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने कोरबा शहर में पुलिस लाइन के समीप प्रस्तावित नवीन जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल स्मृति भवन का विधिवत भूमि पूजन किया। यह कार्यक्रम भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन से पहले युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय तथा छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।





