एसईसीएल कर्मी ने लगाई फांसी,पुलिस पहुंची मौके पर..
कोरबा – बीते शनिवार की देर रात एसईसीएल कर्मी ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर कॉलोनी के MD 17 में निवास करने वाले SECL कुसमुंडा में कार्यरत कर्मी गुलाब सिंह पिता पारस नाथ ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित था और अकेले ही रहता था, इस आत्मघाती कदम उठाने से पूर्व देर शाम उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। हालांकि मौके पर पहुंची जांच पर जुट गई है। मर्ग जांच उपरांत शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा। मृतक मूलतः सूरजपुर जिले के खड़गंवा के पम्पापुर गांव का निवासी था। बीते कुछ वर्ष पूर्व ही मृतक का तबदला कुसमुंडा क्षेत्र हुआ था। लिंक पर जाकर देखें वीडियो .. https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=yRvDjEfEvZg76Hpy










































