CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, कल इस क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार, आज मौसम रहेगा साफ
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट और सरगुजा में बूंदाबांदी के संकेत

-
रविवार शुष्क, सोमवार सरगुजा में हल्की बारिश की संभावना (पश्चिमी विक्षोभ असर)
-
24 घंटे में न्यूनतम तापमान ~1°C गिरा, रायपुर अधिकतम 31.3°C
-
उत्तर अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 3.1–7.6 किमी ऊंचाई तक फैला
CG Weather Update : रविवार को मौसम शुष्क रहने के बाद सोमवार को सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. इसकी एकमात्र वजह सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ है. पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई. वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी दी कि एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर अफगानिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.
कोरबा में अपचारी बालकों से तीन चोरी की बाइक जप्त,दो बाइक बिना नम्बर प्लेट के..
एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. प्रदेश में आज 1 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 2 फरवरी से उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार क्रमिक वृद्धि हो सकती है.
जामपाली में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम का हो रहा आयोजन
रायपुर में आज के कार्यक्रम
राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह के वक्त धुंध छाए रहने की संभावना है. आज के दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.










































