77th Republic Day : रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रमेन डेका ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी
राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी रायपुर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह का किया निरीक्षण, मुख्य सचिव और डीजीपी भी रहे मौजूद

-
राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर में तिरंगा फहराया।
-
पुलिस परेड की सलामी ली गई।
-
मुख्य सचिव और DGP भी मौजूद रहे।
77th Republic Day : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आज यहां राजधानी रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और परेड की सलामी ली गई। परेड निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव विकास शील और पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम भी उपस्थित थे।
LIVE: बिलासपुर पुलिस परेड ग्राउंड में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पवित्र अवसर हमें राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सहेजते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता हैं। गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की महान परंपरा तथा हमारे संवैधानिक मूल्यों की समृद्ध विरासत का प्रतीक है।
अचानकमार टाइगर रिजर्व : ATR के जल्दा और सिहावल के बीच दो टाइगरों के बीच संघर्ष, एक टाइगर की मौत





