
कुसमुंडा में घर से टहलने निकली महिला हुई लापता, पुलिस को दी गई सूचना

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में सुबह टहलने निकली एक महिला वापस घर ही नहीं लौटी,कई स्थानों में ढूंढने के बाद परेशान परिजनों ने थाने में सूचना दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी एम- 1099 में निवास करने वाली द्रौपदी यादव पिता स्वर्गीय पालतू राम यादव बीते 15 जनवरी की सुबह लगभग 7:30 अपने घर से बाहर घूमने के लिए गई हुई थी। कई घंटे तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास काफी ढूंढ़ा,इस दौरान सुबह से शाम और शाम से रात हो गई। जिसके बाद परिजनों ने कुसमुंडा थाने में महिला के लापता हो जाने की सूचना दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि महिला की थोड़ी दिमागी हालत ठीक नहीं है। परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों से अपील की है कि यदि इस संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो इस मोबाइल नंबर 7481849601 में अथवा तत्काल कुसमुंडा थाने में सूचना देवे।





