ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

वूशु मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को मिल रहा राज्य सरकार का पूरा प्रोत्साहन, युवा वूशु खेल में बनाएं उज्ज्वल भविष्य: हितानंद अग्रवाल

शासकीय नौकरी और राज्य खेल अलंकरण मिलने पर कोरबा जिला वूशु संघ के अध्यक्ष ने जताया सरकार का आभार, जिले के युवाओं से खेल से जुड़ने की अपील की

कोरबा: कोरबा जिला वूशु संघ के अध्यक्ष श्री हितानंद अग्रवाल जी ने राज्य सरकार द्वारा वूशु मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों को दिए जा रहे निरंतर प्रोत्साहन और सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वूशु मार्शल आर्ट के 10 खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी प्रदान की गई है, जो खेल और खिलाड़ियों के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है।

9/11 के 25 साल बाद खुला बड़ा राज! FBI के पास था अहम सबूत, अलकायदा और सऊदी लिंक से फिर गरमाया मामला

श्री अग्रवाल ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित भव्य राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव जी, विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों एवं विधायकों की गरिमामयी उपस्थिति में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया:
* शहीद पंकज विक्रम सम्मान: वूशु के खिलाड़ियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
* खेल पुरस्कार: राज्य स्तरीय अलंकरण में वूशु के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल शिखर सम्मान, खेल गौरव सम्मान और खेल अंकुर पुरस्कारों से अलंकृत किया गया।
“वूशु मार्शल आर्ट्स में अपार संभावनाएं और सरकारी सुविधाएं”
कोरबा जिला वूशु संघ के अध्यक्ष श्री हितानंद अग्रवाल जी ने कहा कि वूशु एक अति उत्कृष्ट और आधुनिक मार्शल आर्ट खेल है, जिसमें भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रशिक्षण, खेल सामग्री तथा अन्य सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है।

कोरबा के युवाओं से खेल में भाग लेने की अपील
श्री अग्रवाल ने कोरबा जिले के सभी सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं का आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में वूशु मार्शल आर्ट खेल से जुड़ें और नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि लगन और कड़ी मेहनत से खेलकर युवा न केवल अपना भविष्य संवार सकते हैं, बल्कि कोरबा जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और पूरे देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर सकते हैं।

कानपुर बिरयानी के संचालक का सरकारी जमीन पर जायका पड़ा भारी, जनदर्शन की शिकायत पर लगी मुहर, 1935 वर्ग फीट पर अवैध कब्जे और निर्माण की पुष्टि, केस दर्ज

“हर गांव-बस्ती से तराशी जाएंगी खेल प्रतिभाएं” – सचिव सियाराम बंजारे
संघ के नवनिर्वाचित सचिव श्री सियाराम बंजारे जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ वूशु संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हर वर्ष प्रदेश भर से लगभग 700 से 800
सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका
खिलाड़ी भाग लेते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे वूशु खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर
की प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट और शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा जिला वूशु संघ ने यह संकल्प लिया है कि शहर के साथ-साथ जिले के ग्रामीण अंचलों, गांवों और बस्तियों तक पहुंचकर प्रतिभावान बालक-बालिकाओं की पहचान
की जाएगी और उन्हें सही प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय व
अंतर्राष्ट्रीय मंच के लिए तैयार किया जाएगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026