Entertainment

Tara Sutaria ने एपी ढिल्लों संग वायरल KISS वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, दिया पहला रिएक्शन

तारा सुतारिया हाल ही में एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में रहीं। एक्ट्रेस के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए थे, जिनमें वह सिंगर के साथ स्टेज पर उनके गाने ‘थोड़ी सी दारू’ पर परफॉर्म करती नजर आई थीं। इस इवेंट के कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें से एक में एपी ढिल्लों को तारा सुतारिया को गले लगाते और फिर गाल पर किस करते दिखाया गया। इसी वीडियो में तारा के बॉयफ्रेंड और अभिनेता वीर पहारिया की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली, जिसे लेकर फैंस का कहना था कि एक्टर असहज और नाखुश लग रहे थे। अब तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।

साल 2025 खत्म होने को है, लेकिन टीम इंडिया का क्रिकेट जलवा जारी, ICC Rankings में तीनों फॉर्मेट की स्थिति

वीडियो पर तारा सुतारिया ने जाहिर की नाराजगी

तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्टेज पर सिंगर को ज्वॉइन करती देखी जा सकती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो, ‘झूठे दावों’ और ‘चालाक एडिटिंग’ की आलोचना की है और साथ ही ये भी कहा कि ये पेड पीआर कैंपेन उन्हें हिला नहीं सकते। वहीं, वीर पहाड़िया ने भी इस पर कमेंट करते हुए मिसलीडिंग एडिटिंग की आलोचना की है। अभिनेता ने साफ किया कि उनके रिएक्शन का फुटेज किसी और गाने के दौरान लिया गया था, न की तारा के एपी ढिल्लों के साथ परफॉर्मेंस के दौरान।

क्या बोलीं तारा सुतारिया?

तारा सुतारिया ने वीडियो शेयर करते हुए अपने एडिटेड वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- ‘पूरे जोश और गर्व के साथ, हम सब साथ हैं!!! एपी ढिल्लों, मेरे फेवरेट… क्या शानदार रात थी! मुंबई, हमारे गाने को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद, और उम्मीद है कि हम साथ में और भी संगीत और यादें बनाएंगे। गलत नरेटिव, चालाकी भरी एडिटिंग और पेड पीआर कैंपेन हमें हिला नहीं सकते। आखिर में प्यार और सच की ही जीत होती है। इसलिए, धमकियां देने वालों का ही मजाक उड़ता है।’

वीर पहाड़िया ने बताया सच

तारा सुतारिया के इस पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- ‘इतना ही नहीं, मेरे रिएक्शन का जो वीडियो बनाया गया था, वो किसी और गाने के दौरान का था, वो भी ‘थोड़ी सी दारू’ गाने के दौरान का नहीं। जोकर!’ वहीं एक अन्य कमेंट में वीर पहाड़िया ने तारा सुतारिया की जमकर तारीफ की और एक रेड हार्ट और फायर इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा- ‘अविश्वसनीय।’ एपी ढिल्लों ने भी वीडियो पर कमेंट किया और लिखा- ‘क्वीन’। इनके अलावा दिशा पाटनी और कृष्णा श्रॉफ सहित और भी कई सेलेब्स ने तारा सुतारिया के वीडियो पर रिएक्शन दिया है।

मोबाइल यूजर्स के लिए राहत की खबर! 2026 से SIM कार्ड के नियमों में होगा बड़ा बदलाव

तारा सुतारिया, वीर पहाड़िया का रिलेशनशिप

बता दें, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने इस साल अगस्त में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। तारा ने इंस्टाग्राम पर वीर पहाड़िया के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिश्ते का ऐलान किया था। इसके बाद वीर पहाड़िया ने ‘ट्रैवल + लीजर इंडिया’ के साथ एक हालिया इंटरव्यू में, तारा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे खुशी है कि हमने अपनी पहली मुलाकात से ही अपने प्यार को खुलकर अपनाया है और हम जहां भी हों, अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से कभी नहीं हिचकिचाते।”

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026