Chhattisgarh

सक्ती नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं 1 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गुरू घासीदास जयंती*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर

सक्ती ।। सक्ती क्षेत्र अंतर्गत नगरपालिका वार्ड नं 1 में 20 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने मिल-जुलकर आपसी सौहार्द्र व प्रेममय माहौल में बाबा गुरू घासीदास बाबा के जैतखाम पर सफेद ध्वज चढ़ाया। इस भक्तिमय आयोजन के मंच पर उपस्थित सामजिक प्रबुद्धजनों में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती ब्लाक अध्यक्ष अमरसिंह जांगड़े, सेवानिवृत्त प्राचार्य एच आर धीरही, व्याख्याता लहाराम रात्रे, दिलीप पेंसिल, पूर्व प्रवक्ता प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती उदय मधुकर, पत्रकार योम प्रकाश लहरे टी आर धीरहे सहित समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।‌इस मौके पर सतनामी समाज के ब्लाक अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े ने कहा समाज में व्याप्त नशापान, व्यसन, कुरीतियां, आडंबर सहित अंधविश्वासों को दूर कर वैज्ञानिकता की ओर आगे बढ़ने की बात कही।‌ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला ईकाई के पूर्व जिला प्रवक्ता उदय मधुकर ने अपने उद्बोधन में बाबा गुरू घासीदास जी के सतनाम आंदोलन के बारे में विस्तार से बताया और समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए योगदान को याद कर मनखे- मनके एक बरोबर के समतामूलक सतनाम विचारधारा को आत्मसात कर जीवनपथ पर आगे बढ़ने की बात कही। सेवानिवृत प्राचार्य एच आर धीरहे ने बाबा गुरू घासीदास को दलित शोषित,पीड़ित जनों के साथ -साथ सम्पूर्ण मानव समाज का उद्धारक बताया। व्याख्याता दिलीप डेंसिल ने बाबा गुरू घासीदास जी को सतनाम विचारधारा का प्रवर्तक बताते हुए उनकी सतनाम शिक्षाओं को सच्चे मन से आत्मसात कर आगे बढ़ने की बात कही।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026