कोरबा – पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने अनाचारी पिता को किया गिरफ्तार
सतपाल सिंह

कोरबा – पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने अनाचारी पिता को किया गिरफ्तार

कोरबा – जिले में पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घर में बेटी को अकेली देख पिता की नियत बिगड़ गई। उसने पुत्री के साथ दुष्कृत्य को अंजाम दे दिया। इसकी जानकारी पीड़िता ने मां के घर पहुंचने पर दी। आरोपी के एचआईवी पॉजेटिव होने की बातें कहीं जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 43 वर्षीय युवक रोजी मजदूरी कर पत्नि व बच्चों का पालन पोषण करते आ रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि वह निजी कंपनी के काम करने बाहर चला गया था, जहां से करीब साल भर पहले घर लौटा। उसकी तबीयत घर लौटते बिगड़ गई। उसे पत्नि ने इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया, जहां सिम्टम के आधार पर एचआईवी जांच कराई गई। इस जांच के बाद पत्नि ने पति से दूरी बनाना शुरू कर दी। वह जब भी बाहर से काम कर लौटता, पत्नि किसी न किसी काम के बहाने घर से बाहर चल देती थी। वह दो दिन पहले भी घर पहुंचा। उसके आने से पहले ही पत्नि कहीं चली गई। घर में 13 वर्षीय बेटी अकेली थी। युवक के नियत अपनी ही पुत्री पर बिगड़ गई। उसने दुष्कृत्य को अंजाम दे दिया। जिसकी जानकारी पीड़िता ने मां के घर पहुंचने पर दी। उन्होंने सीधे थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसे वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।





