इस 25 लाख ईनामी नक्सली ने दिया था झीरम घाटी हमले को अंजाम, नाम जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

बीजापुर : आज झीरम घाटी हमले की दसवीं बरसी है। आज ही के दिन यानी 25 मई 2013 को नक्सलियों ने बड़ी ही बर्बरता से 32 लोगों की हत्या कर दी थी। तब से लेकर अब तक लगातार इस मामले की जांच जारी है। झीरम घाटी हमले में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ला, प्रदेश के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद महेंद्र कर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और पूर्व विधायक उदय मुदलियार जैसे बड़े राजनेता शामिल थे। इस हमले ने सभी को झकझोर के दिया था। इस हमले को लेकर लगातार नेताओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया जाता रहा है।

झीरम घाटी हमले से प्रदेश की सुरक्षा पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा था। जिसके बाद इसकी जाँच के आदेश NIA को दिए गए थे। इसमें सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि हमले के दस साल बाद भी NIA के हाथ हमले में शामिल सिर्फ 21 नक्सलियों के नाम लगे है। बीते वर्ष में एनआईए ने इन 21 नक्सलियों पर सात लाख से लेकर 50 हजार रुपये तक का इनाम घोषित किया था।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने NIA से अब तक हुई जांच के दस्तावेज मांगे है। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने हर साल झीरम घाटी हत्याकांड में शहीद हुए लोगों को प्रतिवर्ष श्रद्धांजलि देने की आदेश जारी किये है। इस हत्याकांड को लेकर विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले के पीछे की वजह ‘सलवा जुडूम’ को बताया गया है। छ्त्तीसगढ़ सरकार ने माओवादियों से निपटने के लिए इस अभियान की शुरुआत की थी। आपको बता दें गौंड भाषा में ‘सलवा जुडूम’ का अर्थ है ‘शान्ति यात्रा’। यह आन्दोलन छत्तीसगढ़ की तात्कालिन कांग्रेस सरकार के समर्थन से चलाया गया था। इसका उद्देश्य राज्य में नक्सली हिंसा को रोककर शांति स्थापित करना था।

देश को झकझोर के रख देने वाले इस हमले के मास्टर माइंड का हुआ तो सब सन्न रह गए। दरअसल, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए इस सबसे बड़े नक्सली हमले में 22 जवानों की शहादत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस मुठभेड़ में 15 नक्सली भी ढेर हुए। इतनी बड़ी मुठभेड़ के पीछे नक्सल कमांडर माडवी हिडमा का नाम सामने आया है। उस पर 25 लाख का ईनाम भी घोषित है।

एनआइए द्वारा घोषित की गई सूची में केशव राव और हिड़मा के अतिरिक्त दो माओवादियों के खिलाफ 7-7 लाख रुपये, चार माओवादियों पर 5 लाख रुपये, तीन माओवादियों पर 2.50 लाख रुपये, आठ माओवादियों पर 1लाख रुपये एवं दो माओवादियों पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय कुख्यात नक्सली लीडर हिड़मा उर्फ हिड़मन्ना उर्फ माड़वी हिड़म उर्फ हिडमालु उर्फ संतोष को सुरक्षा एजेंसियों वर्षो से ढूंढ रही हैं। यहां हुए कई बड़े नक्सली हमलों में हिड़मा ही अग्रणी रहा है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *