Business

Gold Price Today: आज 1 ग्राम सोना खरीदने के लिए कितने करने होंगे खर्च? जानें ताज़ा रेट

Gold Price Today: भारत में 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत में गुरुवार, 21 नवंबर को गिरावट देखी गई थी. हालांकि, आज सोने-चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखी जा रही है. आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 12,448 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले 22 रुपये ज्यादा है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 20 रुपये बढ़कर 11,410 प्रति ग्राम है और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 गोल्ड भी कहते हैं) का भाव 9,336 प्रति ग्राम है, जो गुरुवार से सिर्फ 17 रुपये ही ज्यादा है.

Pakistan Blast: पंजाब प्रांत में भीषण धमाका… फैक्ट्री की इमारत गिरी, 15 लोगों की दर्दनाक मौत

10 ग्राम की आज कितनी है कीमत?

सोने को पिछले कुछ सालों से निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर देख रहे हैं क्योंकि यह महंगाई से बचने का एक बढ़िया तरीका रहा है. इस तरह से अगर 10 ग्राम के हिसाब से देखें, तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,480 रुपये है, जबकि कल कीमत 1,24,260 रुपये थी. वहीं, 22 कैरेट की कीमत 1,14,100 रुपये है, जो कल 1,13,900 रुपये थी. 18 कैरेट की कीमत 93,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल 93,190 रुपये थी.

Delhi Blast Case: डॉ. शाहीन मानव बम तैयार करने की साजिश में थी, डिलीटेड चैट्स से बड़ा खुलासा

इन शहरों में आज सोने की कीमत

  • मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर जैसे शहरों में आज 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम क्रमश: 12,448 रुपये और 11,410 रुपये है.
  • चेन्नई, कोयंबटूर, सेलम और त्रिची में आज 24 कैरेट की कीमत 12,502 रुपये प्रति ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 11,460 रुपये प्रति ग्राम है.
  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और अयोध्या में आज 24 कैरेट का सोना प्रति ग्राम 12,463 रुपये के रेट पर बिक रहा है. वहीं, 22 कैरेट की कीमत 11,425 रुपये है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026