international

मलेशिया के तट पर म्यांमार जा रहा जहाज डूबा, 300 प्रवासियों में से 10 की बची जान, सैकड़ों लापता

कुआलालंपुर (मलेशिया): म्यांमार से लगभग 300 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव थाईलैंड और मलेशिया की सीमा के पास हिंद महासागर में पलट गई। इससे हाहाकार मच गया। इस घटना में सिर्फ 10 लोगों को बचाया जा सका है। जबकि रेस्क्यू टीम ने एक व्यक्ति का शव समुद्र में तैरता हुआ बरामद किया है। अन्य सभी लोग अभी लापता हैं।

स्कूली बच्चों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

नाव डूबने के तत्काल बाद नहीं मिल सकी सूचना

रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही टीम को नाव डूबने की घटना की जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी। इस वजह से सैकड़ों लोग लापता हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नाव के डूबने का समय और सटीक स्थान का तत्काल पता नहीं चल सका। इसलिए अधिकांश लोग लापता हो गए। एक मलेशियाई अधिकारी ने कहा कि जहाज संभवतः थाई जलक्षेत्र में पलट गया था। चेतावनी दी कि खतरनाक समुद्री मार्गों का उपयोग करके प्रवासियों का शोषण करने में सीमा पार के गिरोह तेजी से सक्रिय हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में सोने की खान का खुलासा, प्रदेश को मिलेगा औद्योगिक और आर्थिक उन्नति का नया अवसर

बचाए गए लोगों में रोहिंग्या मुसलमान ज्यादा

एक पुलिस प्रमुख ने बताया कि बचाए गए लोगों में से कुछ रोहिंग्या मुसलमान हैं जो मुख्य रूप से म्यांमार में रहते हैं, जहां उन्हें दशकों से उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी के प्रथम एडमिरल रोमली मुस्तफा ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि नाव म्यांमार के रखाइन राज्य के बुथीदांग शहर से रवाना हुई थी और तीन दिन पहले डूब गई। एजेंसी ने शनिवार को मलेशिया के उत्तरी रिसॉर्ट द्वीप लंगकावी के पास पानी में कई जीवित बचे लोगों के पाए जाने के बाद खोज और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि म्यांमार की रहने वाली एक महिला का शव समुद्र में तैरता हुआ मिला। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कम से कम 10 लोगों को बचाया गया, जिनमें एक बांग्लादेशी और कई म्यांमाक के लोग शामिल हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026