अपराधछत्तीसगढ

* नौकरी लगाने के नाम पर धोखा देकर 20-21 लाख लेने वाले 02 आरोपी पति /पत्नि को नागपुर से गिरफतार कर भेजा गया जेल। *

जिला ब्यूरो सक्ती- महेन्द्र कर्ष

सक्ती::  आरोपीगण 01. जनरैल सिंह पिता लाहौर सिंह उम्र 34 साल 02. श्रीमति वैशालील जनरैल सिंह लोहीया पति जनरैल सिंह उम्र 36 साल निवासी क्वा. नंबर ई 146, नियर इंडियन पेट्रोल पंप वैशाली नगर नागपुर थाना पांचपौली जिला नागपुर(महाराष्ट्र)

* घटना का विवरण – मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जयकिशन अग्रवाल पिता मनोज कुमार अग्रवाल निवासी ग्राम बाराद्वार तह नया बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) को उसके ससुराल नागपुर में जान पहचान होने से आरोपी जनरैल सिंह लोहिया उम्र 33 वर्ष पिता लाहौर सिंह लोहिया एवं उसकी पत्नी वैशाली लोहिया पति जनरैल सिंह लोहिया उम्र 31 वर्ष, निवासी दक्ष पेट्रोल पम्प के पीछे ई डब्ल्यू एस क्वाटर नंबर ई 146 वैशाली नगर मेहंदीबाग कार्नर डॉ अम्बेडकर मार्ग नागपुर (महाराष्ट्र) के द्वारा विश्वास में लेकर बैंक मे अच्छी नौेकरी लगाने के नाम पर नगदी एवं बैंके मे माध्यम से 20-21 लाख रूप्यें लेकर धोखा देने की रिपेार्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफूल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव, से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विशेष टीम रवाना कर आरोपीगण 01. जनरैल सिंह पिता लाहौर सिंह उम्र 34 साल 02. श्रीमति वैशालील जनरैल सिंह लोहीया पति जनरैल सिंह उम्र 36 साल निवासी क्वा. नंबर ई 146, नियर इंडियन पेट्रोल पंप वैशाली नगर नागपुर थाना पांचपौली जिला नागपुर(महाराष्ट्र) को नागपुर से गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है
’’ उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र यादव ,सउनि यशवंत राठौर, मप्रआर. श्यामा जायसवाल, प्रआर.मनीश राजपूत , श्रीकांत सेगर व थाना बाराद्वार स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026