ChhattisgarhKorba

कुसमुंडा पुलिस का आयोजनः सरदार पटेल के जनशताब्दी वर्ष पर कुसमुंडा में ‘रन फॉर यूनिटी’, एकता की दौड़ में शामिल होंगे सैकड़ों लोग

कुसमुंडा पुलिस ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

कुसमुंडा पुलिस का आयोजनः सरदार पटेल के जनशताब्दी वर्ष पर कुसमुंडा में ‘रन फॉर यूनिटी’, एकता की दौड़ में शामिल होंगे सैकड़ों लोग

कुसमुंडा पुलिस ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

कोरबा – लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जयंती वर्ष पर कोरबा पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ 31 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे कुसमुंडा थाना परिसर से प्रारंभ होगी और गायत्री मंदिर चौक से होते हुए इंदिरा स्टेडियम तक पहुंचेगी।

कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी ने बताया कि सरदार पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का जो अद्भुत कार्य किया, उसी एकता के संदेश को समाज तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में नगर के जनप्रतिनिधि, व्यापारी, पत्रकार, शिक्षक, छात्र-छात्राएँ, सामाजिक एवं श्रमिक संगठन तथा विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर एकता और राष्ट्रीय अखंडता का संदेश देकर कार्यक्रम को सफल बनाए।