Chhattisgarhछत्तीसगढ

सहस्त्रबाहु जयंती पर कलार समाज ने की पूजा अर्चना

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर तुर्री धाम स्थित सहस्त्रबाहु मंदिर में कलार समाज के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना किया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कलार महासभा के जिलाध्यक्ष गिरधर जायसवाल ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु का नाम उनके जन्म से जुड़ा हुआ है त्रेता युग के प्रतापी राजा कृतवीर्य अर्जुन उनके पिता थे उनके नाम पर अर्जुन पड़ा भगवान दत्तात्रेय को प्रसन्न कर हजार भुजाओं का बरदान प्राप्त किया था इसलिए सहस्र बाहु कहलाये उनकी राजधानी महिष्मति नगरी जो वर्तमान में महेश्वर के नाम से जाना जाता है। इस भूखंड पर सैकड़ों वर्षों तक राज किया हैहयवंशी होने एवँ भगवान विष्णु के चक्र सुदर्शन के अवतार माने जाते है कलार समाज का उदभव के कारण हमारे आदि पुरूष हैं हम सभी समाज के लोग राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु के जन्मोत्सव पर नमन करते हैं ।सयोंजक मनोज जायसवाल ने कहा कि समाज को एक सूत्र में बांधकर समाज की प्रगति एवँ विकास की ओर ले जाना हम सब का कर्तव्य है। परिक्षेत्र सक्ती के महामंत्री विजय जायसवाल ने कहा कि आने वाले 9 नवंबर को कलार समाज की राजधानी रतनपुर में समाज की ओर से भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया है। हम सबको इस कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लेना है और कार्यक्रम को सफल बनाना है। जैसे अन्य समाज लोगों की सेवा समाज की सेवा में करते हैं हम भी अपने समाज अपने क्षेत्र की सेवा में काम करना चाहिए परिक्षेत्र के अध्यक्ष शिव जायसवाल ने सभी समाज के लोगों को धन्यवाद व्यापित करते हुए आने वाले दिनों में समाज को नई दिशा देने के लिए कार्यक्रम आयोजन किए जाने की बात कही शिव जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष दो चरण दास महन्त को कलार समाज के लिए दो-दो भवन तुर्री में एवं हरेठी में स्वीकृत करने के लिए धन्यवाद स्थापित किया इस अवसर पर हीराधार जायसवाल पूर्व अध्यक्ष लेख राम जयसवाल प्रदेश महामंत्री रामनाथ जायसवाल प्रीतम जायसवाल लीलाधर जायसवाल पूर्व सरपंच हेमंत डडसेना प्रशान्त डड़सेना सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही पुजा अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026